बेटियों के जन्म की खुशी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा, 151 पौधे रोपकर दिया संदेश

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। बेटी के जन्म को समाज में उत्सव की तरह मनाने और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देने की एक प्रेरणादायी मिसाल लोहारू गांव झुम्पा कलां में देखने को मिली है। त्रिवेणी बाबा के सानिध्य और पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा के नेतृत्व में एक खास मुहीम लाडो त्रिवेणी के तहत रिटायर अधीक्षक दशनानंद नेहरा ने बाबा श्याम बगीची में 151 छायादार और फलदार पौधे रोपे गए।

गांव झुम्पा कलां निवासी रिटायर्ड अधीक्षक दर्शनानंद नेहरा के घर हाल ही में दो पोतियों का जन्म हुआ है। अधिवक्ता कर्णसिंह नेहरा और प्रवक्ता प्रवीण नेहरा के घर जन्मी इन लाडियों की छठी के अवसर पर परिवार और ग्रामीणों ने पारंपरिक जश्न से हटकर प्रकृति को संवारने का अनूठा रास्ता चुना। बाबा श्याम बगीची में 151 पौधे लगाए गए।

वहीं इस अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों को फलदार व छायादार 251 पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए ताकि पूरे क्षेत्र में हरियाली का प्रसार हो सके। इस अवसर पर बीईओ विजया प्रभा व पर्यावरणविद नेहरा ने कहा कि बेटियों का जन्म हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा उपहार और उत्सव है। जब हम बेटियों के जन्म की इस खुशी को पौधे लगाने और प्रकृति की सेवा से जोड़ते हैं, तो यह आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य देने का सबसे बेहतरीन माध्यम बन जाता है।

हमें पर्यावरण संरक्षण को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर बीईओ विजया प्रभा, नंबरदार एवं सरपंच प्रतिनिधि मीरसिंह, रिटायर्ड अधीक्षक दर्शनानंद नेहरा, प्रमोद चोपड़ा, विकास चोपड़ा, मेजर सुमेर बरालू रामकिशन, कवरभान, सुनील ताराचंद, रामसिंह नेहरा, रमेश श्योराण, धीरज श्योराण, इंदर सिंह, ईश्वर सिंह श्योराण, संतोष नेहरा, संतरा देवी, पवन प्रवक्ता सुनीता नेहरा, मैनेजर सत्यनारायण बरालू तथा अन्य सैकड़ों ग्रामीण और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस सकारात्मक पहल की भूरी-भरी प्रशंसा की और रोपे गए पौधों के नियमित संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!