पौधे लगाना ही नहीं अपितु उनकी देखरेख करना भी हमारी नैतिक  जिम्मेवारी है: हरिराम

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। आज पर्यावरण प्रदूषण निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसको केवल पौधों के सहारे ही कम किया जा सकता है। यह बात चौधरी बंसीलाल पार्क  में चौकीदार एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के सदस्य हरिराम ने पौधा रोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं अपितु उनकी देखरेख करना भी हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।

उन्होंने युवाओं से आहवान करते हुए अब वर्षा का सिजन आरंभ हो चुका है वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखरेख करें व पुण्य के भागी बने। पर्यावरण प्रेमी रणसिंह सिगड़ व सेवानिवृत्त जेई रामजीलाल ने संयुक्त रूप से कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। पौधे हैं तो जीवन है। इसलिए पौधारोपण अभियान चला कर प्रकृति को हरा-भरा बनाना चाहिए।

एसोसिएशन के सदस्य एवं एक विचार-एक सोच मंच के संरक्षक धर्मवीर नागर ने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के सदस्यों ने चौधरी बंसीलाल पार्क को सुंदर बनाने व रख-रखाव के लिए कदम उठाए हुए हैं। पौधा रोपण कार्यक्रम में विजय गोयल, मा. गोविंद सोनी, डा. मधु शर्मा, डा. लखीराम, शेखर शर्मा, रामअवतार मारवाल, प्रेम मारोठिया का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!