शहीद उधम सिंह का जीवन धैर्य, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी में शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया नमनभिवानी: महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर आज पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में भिवानी में भी जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले महान क्रांतिकारी के शहीदी दिवस पर भाजपाइयों एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रितिक वधवा ने कहा कि शहीद उधम सिंह एक महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक महान देशभक्त थे। स्वाधीनता के लिए हँसते-हँसते फाँसी का फंदा चूमने वाले शहीद उधम सिंह का जीवन धैर्य, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिए गए बलिदान के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। अद्वितीय साहस व पराक्रम के प्रतीक उधम सिंह ने जलियाँवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए देशवासियों का लंदन में प्रतिशोध लेकर अंग्रेजी हुकूमत को दहशत में लाने का काम किया।

साथ ही, गदर पार्टी के माध्यम से उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीयों के मन में आजादी की अलख जगाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर ब्लॉक समिति पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, सत्येंद्र अत्री तिगड़ाना, भूपेंद्र तिगड़ी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!