गीतांजलि पार्क कॉलोनी मंदिर परिसर में 30 देव वृक्षों का पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

बिलासपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर एवं आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गीतांजलि पार्क कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में विकास समिति के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद की जिला उपाध्यक्ष रीना झा ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में पूजा-पाठ एवं हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इसके पश्चात परिसर में करीब 30 देव वृक्ष एवं फलदार पौधे लगाए गए। इनमें बरगद, पीपल, बेल, आम, बादाम, तेंदू, चीकू, नींबू, संतरा और मौसंबी सहित विभिन्न फूलदार पौधे जैसे गेंदा, गुड़हल, पारिजात और मोगरा आदि शामिल रहे। पौधारोपण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष एवं आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, महिला अध्यक्ष एवं आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महिला अध्यक्ष शेफाली घोष, मंगला वार्ड नंबर 13 के पार्षद रमेश पटेल, महामंत्री त्रिदेव रजक, डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, गौरी शंकर कोरी, उपाध्यक्ष रीना झा, रामकली तिवारी, सविता शर्मा, संगीता द्विवेदी, तृप्ति गायकवाड, उमा अहिरवार, रोहित यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!