कारगिल शहीदों को याद करते हुए दी श्रद्धांजली

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

ब्रह्मावत्सों ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम

भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में कारगिल शहीदों की याद में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिकरत की तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की और उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी ध्यान पूर्वक सुना। राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कारगिल शहीदों को याद करते हुए मन की बात कार्यक्रम ने देश के युवाओं में देशभक्ति जगाने का काम किया है तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रेरित किया है।

इस अवसर पर बीके आरती, बीके पूनम, बीके सरोज, बीके नीलम, बीके गीता, बीके भीम सिंह चौहान, बीके अजय व मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!