गोपाल तंवर ने विद्यार्थियों को दिलाया सनातन संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रसेवा का संकल्प

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान ‘सनातन संस्कृति सेवा, सुरक्षा, संस्कार’ के अंतर्गत एसएचटी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोहानी में विद्यार्थियों के बीच भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, नैतिक संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति विषय पर प्रेरक संवाद आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गोपाल तंवर ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, नशा-मुक्त जीवन अपनाने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और अच्छे संस्कारों के साथ राष्ट्रहित में कार्य करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।


इस दौरान गोपाल तंवर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “देश हमें देता सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें। औरों का हित हो जिसमें, हम कुछ ऐसा करना सीखें।”

गोपाल तंवर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का यह जनजागरण अभियान विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “मैं नहीं, राष्ट्र पहले” का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!