सुषमा स्वराज की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। भाजपाइयों ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय कूटनीति, संसदीय परंपराओं और सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि सौम्यता, सादगी व नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता, पूर्व विदेश मंत्री एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सुषमा स्वराज एक प्रभावी वक्ता होने के साथ-साथ अपने सहज और सौम्य व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने प्रभावी व्यक्तित्व, संवेदनशील नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण से भारतीय राजनीति और राजनय पर अमिट छाप छोड़ी। भारत की आवाज को विश्व मंच पर मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल स्वामी , रामकिशन यादव , धर्मेंद्र अरोड़ा ने भी पूर्व विदेश मंत्री एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!