राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने जिले के गाँव लेघा हेतवान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे नशा-विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधयार्थियों को नशे के खतरों से दूर रखते हुए स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में प्रेरित करना था।
इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्यूरो प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के दिशानिर्देशानुसार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमे लगभग 334 विधयार्थियों, 32 अध्यापकगणों और 20 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज सांगवान और स्कुल के प्रिसिंपल डा. गुलशन राय ने छात्रों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि “जो युवा नशे से बचते हैं, वही देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाते हैं।” अधिकारियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाने की अपील की।
इंस्पेक्टर मनोज सांगवान ने आगे कहा की नशे को “समाज को दीमक की तरह खोखला करने वाला” बताया और छात्रों को शिक्षा, खेल व रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार तथा समाज को भी इस बुराई से बचाने का प्रयास करेंगे।
एनसीबी टीम ने छात्रों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत चलाई जा रही विशेष पहलों ‘नमक लोटा’ अभियान, साइक्लोथॉन और ‘नशा मुक्त जीवन-नायाब जीवन’ की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को टोल-फ्री नंबर 1933, वेबसाइट ncbmanas.gov.in या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर साझा करें।
