केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट

भिवानी। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस बजट के तीन प्रमुख विजन रफ्तार, क्षमता और सबका साथ हैं, जो देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करते हैं। यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक जनकल्याणकारी बजट है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।रीतिक वधवा ने कहा कि एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और क्वांटम मिशन में किया गया निवेश भारत को वैश्विक तकनीकी हब के रूप में स्थापित करेगा।

वहीं, हरियाणा की लवणीय एवं जलभराव वाली भूमि के सुधार हेतु केंद्रीय सहायता का प्रावधान राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।इस अवसर पर एडवोकेट संदीप यादव, बाबूलाल स्वामी, रामकिशन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दूल्हेडी, डॉ. हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी, अमित कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!