पवन ठाकुर को भिवानी–महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

राजेश बिष्ट

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बसपा प्रमुख बहन मायावती के निर्देश तथा पार्टी नेतृत्व के निर्णय अनुसार प्रदेश सचिव पवन ठाकुर को भिवानी–महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पिछले 22 वर्षों से राजनीति में सक्रिय पवन ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वे सर्व समाज को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी आने वाले सभी चुनाव अपने सिंबल पर मजबूती के साथ लड़ेगी और किसी भी प्रकार के समझौते की राजनीति नहीं की जाएगी।

पवन ठाकुर ने कहा कि आगामी पालिका एवं निकाय चुनावों में युवा चेहरों को अवसर देकर संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी, जिससे भिवानी–महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही लोकसभा की सफलता का आधार बनेगी।इस जिम्मेदारी के लिए पवन ठाकुर ने बसपा प्रमुख मायावती जी, नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद जी, केंद्रीय प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, केंद्रीय स्टेट प्रभारी डॉ. मेधराज सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भिवानी–महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हितों की विचारधारा के साथ पूरी मजबूती से आगे बढ़ रही है और संगठन को जन-जन से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!