
जसबीर सिंह राठी का गांव बामला से है विशेष संबंध
भिवानी। चेन्नई आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से जसबीर सिंह राठी पास आउट हुए हैं और अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं। पिछले वर्ष चेन्नई से ही जसबीर की बहन सिमरन राठी भी इसी सेंटर से पास आउट हुई थी और गोल्ड मेडल जीता था। इन दोनों बहन-भाई के पिता जय भगवान सिंह राठी सेना में ब्रिगेडियर के पद पर हैं। इनका गाँव राठीवास जिला गुडगाँव में है और इन बच्चों के दादाजी कप्तान के पद से रिटार्य हुए थे और इनके परदादा हवलदार के पद से रिटार्य हुए थे। इन बच्चों की माँ उर्मिला ग्रेवाल राठी भिवानी के गाँव बामला में इश्वर सिंह ग्रेवाल की बेटी हैं।
बामला गाँव की बेटी उर्मिला का भी इन बच्चों की कामयाबी में बहुत बड़ा योगदान है। इन्होंने स्वयं भी कॉलेज में पढ़ते समय पूरे हरियाणा की एन.सी.सी की कमांड की थी। इनकी भी सेना में बहुत दिलचस्पी रही है और उर्मिला ग्रेवाल का बड़ा भाई करणबीर सिंह ग्रेवाल इस समय भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर हैं।
