राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से हुई संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी गृह विज्ञान की परीक्षा, कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अनुचित साधन प्रयोग के 08 मामले दर्ज
01 कार्यभार मुक्त
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि आज संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गृह विज्ञान एवं डी.एल.एड.(रि-अपीयर) विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अनुचित साधन प्रयोग के 08 मामले दर्ज किए गए तथा 01 पर्यवेक्षक व 01 लिपिक को ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार के उडऩदस्ते द्वारा जिला भिवानी के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा बिना किसी हस्तक्षेप के शान्तिपूर्वक ढ़ंग से संचालित हो रही थी।
उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष द्वारा स्वयं जिला-अम्बाला एवं उनके उडऩदस्ते द्वारा जिला अम्बाला व महेन्द्रगढ़ के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां अनुचित साधन का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ और परीक्षा नकल रहित संचालित हो रही थी। इसके अतिरिक्त बोर्ड सचिव के उडऩदस्ते द्वारा भी जिला भिवानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया, जहां परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्वक चल रही थी।
उन्होंने आगे बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडऩदस्ता द्वारा जिला रोहतक के परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की, जहां अनुचित साधन प्रयोग के 05 मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त उडऩदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., रोहतक-44 (बी-1)पर नियुक्त पर्यवेक्षक धमेंद्र कुमार, संस्कृत अध्यापक, रा.व.मा.वि.,माड़ौदी जाटान(रोहतक) तथा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., गांधी नगर रोहतक-03 पर नियुक्त इसी विद्यालय की लिपिक रेनु को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि 20 मार्च को संचालित होने वाली सैकेण्डरी(शैक्षिक) की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के विभिन्न विषयों की तथा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सैनिक विज्ञान/नृत्य/मनोविज्ञान, संस्कृत व्याकरण भाग-1 (आर्ष पद्धति गुरूकुल/परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) व डी.एल.एड. रि-अपीयर विषय की परीक्षा में 1181 परीक्षा केन्द्रों पर 48027 परीक्षार्थी /छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे।
इसके अतिरिक्त बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केन्द्र सी.आर.व.मा.वि.,कासनी-02 केन्द्र को सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए नए परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., झज्जर-05 (बी-02)पर शिफ्ट कर दिया गया है तथा 19 मार्च की परीक्षा के बाद नियुक्त स्टाफ को भी कार्यभार मुक्त कर दिया गया है। अब 19 मार्च की परीक्षा के बाद परीक्षा केन्द्र सी.आर.व.मा.वि.,कासनी-02 की आगामी परीक्षाएं नए परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., झज्जर-05(बी-02)पर संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर को निर्देशित किया कि वह नए परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., झज्जर-05(बी-02) पर नया स्टाफ (केन्द्र अधीक्षक, उप-केन्द्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक अमला, लिपिक) की नियुक्ति करना सुनिश्चित करें।
