मीडिया है आध्यात्म जागरूकता का सरल मार्ग: बीके सुमित्रा

भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में आध्यात्म के प्रति जागरूकता में मीडिया की भूमिका संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए शाखा प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि आज का युग आधुनिकता का युग है।

इस में लोगों को आध्यात्म के प्रति जागरूक करने का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट व सोशल मीडिया एक सरल मार्ग है। हमें सोशल मीडिया का प्रयोग अच्छे व आध्यात्म के कार्यों में करना चाहिए। जिससे की एक सभ्य समाज की संरचना हो सके।

बीके सुमित्रा ने आगंतुकों को आध्यात्म के टिप्स देते हुए कहा कि राजयोग, सहजयोग व कर्मयोग इन सभी चीजों का अपने जीवन में संतुलन बनाकर देखें तो जीवन जीने का एक अलग अंदाज मिलेगा। हमें अपने बच्चों को पाश्चात्य सभ्यता तथा फास्ट फूड से बचाए रखना है। क्योंकि ये छोटी-छोटी बातें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

प्रयास करें घर का बना हुआ भोजन ग्रहण करें जिससे बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर बीके आरती, बीके अन्नू, बीके पुनम, बीके पूजा, बीके नीलम, बीके भीम सिंह चौहान व मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर सहित अनेक ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!