यशवीर सिंह / नए भारत का उदय
सरकार द्वारा की जा रही फसल खरीद पर अधिकारियों से लिया फीडबैक
तोशाम।कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने वीरवार को तोशाम अनाज मंडी में पहुंच कर किसानों और आढ़तियों से बातचीत की। उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही फसलो की खरीद बारे अधिकारियों से फीडबैक लिया।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि देश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार 24 फसलों को एमएसपी रेट पर खरीद रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या फसल खरीद में सरकार नहीं आने दी देगी। सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों और आढ़तियो से बातचीत करते तोशाम अनाज मंडी और पटौदी खरीद केंद्र पर बिजली, पानी सहित तमाम मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने सरकार द्वारा की जा रही खरीद पर किसानों की फसलों की आढ़तियों द्वारा गेहूं और सरसों की खरीद के दौरान तूलाई, झराई, उठान संबंधी तमाम जानकारियां भी बारीकी से ली।
इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, मार्केट कमेटी की सचिव सुदेश श्योरान, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सचिन जटासरा, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, कृष्ण लेघा, अमित शर्मा, रोबिन पंघाल, ओमपाल पंघाल, ललित सिंगला, प्रवीण दहिया, हरीश आलमपुर, आढ़ती और किसानों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव बुसान में वीरेंदर सिंह फौजी के परिजनों से मिलकर उनकी असामयिक मौत पर शोक जताया। उनकी ड्यूटी सीआरपीएफ में पश्चिम बंगाल में थी। वहीं खरकड़ी सोहान मे श्रुति चौधरी ने श्री अशोक पंघाल पुत्र श्री रिशाल सिंह व महेंदर पुत्र रिछपाल के निधन पर शोक प्रकट कर परिजनों का ढाढस बढ़ाया।
