राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। मानवाधिकारों के संरक्षण और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद ने डा. राजू मेहरा को परिषद के मुख्य आयुक्त (मानवाधिकार संरक्षण) के पद पर नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जयशंकर राय द्वारा की गई। यह निर्णय पूज्य स्वामी वेदपुत्र की अनुशंसा पर लिया गया है। संगठन का मानना है कि डा. मेहरा का जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण और अनुभवी नेतृत्व संगठन की मूल भावना राष्ट्र सेवा और सामाजिक न्याय को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

अपनी नियुक्ति के उपरांत डा. राजू मेहरा ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक गंभीर उत्तरदायित्व है। मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी उसके मौलिक अधिकारों का लाभ मिले। हम वसुधैव कुटुम्बकम्की प्राचीन भारतीय भावना को आधार बनाकर कार्य करेंगे।

उन्होंने अपने प्राथमिक लक्ष्यों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा प्रयास होगा कि मानवाधिकारों के हनन के मामलों में त्वरित हस्तक्षेप किया जाए और पीडि़तों को समय पर न्याय दिलाया जाए, समाज में समानता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिसके अपनी टीम को और अधिक सशक्त बनाई जाएगी। वही आईएचआरसीसीसी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जयशंकर राय ने विश्वास जताया कि डा. मेहरा के नेतृत्व में परिषद न केवल नई ऊंचाइयों को छुएगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और मानवाधिकारों के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
