राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
⏩ राज्यपाल आचार्य देवव्रत 21 अप्रैल को शिक्षा बोर्ड में शिक्षकों को सिखाएंगे प्राकृतिक खेती के गुर-
⏩ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यपाल आचार्य देवव्रत-
⏩ पंघाल भवन पहुंचकर पूर्व सांसद चौ.जंगबीर सिंह के निधन पर परिजनों को देंगे सांत्वना
भिवानी। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 21अप्रैल को भिवानी आएंगे। राज्यपाल शिक्षा बोर्ड के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में 21अप्रैल को प्राकृतिक खेती पर एक विशाल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस विशेष कार्यशाला में राज्यपाल द्वारा प्रदेशभर से शिक्षकों प्राकृतिक खेती के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परिसर में रह रहे करीब 250 परिवारों को दो-दो मिट्टी के गमले भी दिए जाएंगे, जिनमें वे प्राकृतिक खाद का प्रयोग कर दो-दो पौधे या किसी सब्जी की बेल लगा सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतू कुरुक्षेत्र से एक विशेष टीम भी आएगी।
उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल श्री देवव्रत 21 अप्रैल को 11 बजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेगे, जिसमें वे शिक्षकों को प्राकृतिक खेती करने व उसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
वहां कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात वे पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए स्थानीय वैश्य कॉलेज के पंघाल भवन जाएंगे। इसके पश्चात राज्यपाल स्थानीन बया पर्यटन केंद्र आएंगे, यहां पर वे भिवानी व दादरी के पत्रकारों से मिलेंगे। इस दौरान नगर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
