हमारा अपना फाउंडेशन ने संत शिरोमणिक कबीर महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

जात-पात से ऊपर उठकर मानव सेवा ही सच्चा धर्म : वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुजर

भिवानी। स्थानीय घंटाघर बाजार स्थित वर्धमान ज्वैलर्स में हमारा अपना फाउंडेशन द्वारा संत शिरोमणि कबीर दास महाराज के 629वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने महान संत कबीर दास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेन्द्र बडग़ुजर ने कबीर महाराज के विचारों को आज के समाज के लिए बेहद जरूरी बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजेन्द्र बडग़ुजर ने कबीर के संदेशों की गहराई पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कबीरदास महाराज का सामाजिक समानता, सत्य और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने समाज को किसी एक वर्ग या संप्रदाय के चश्मे से नहीं देखा, बल्कि हमें जात-पात के बंधनों से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी के मार्ग पर चलने की सीख दी। कबीर महाराज का मानना था कि सच्ची मानव सेवा में ही ईश्वर का वास है। उनके कालजयी दोहे आज भी हमें एक न्यायपूर्ण, भेदभाव-रहित और करुणामय समाज के निर्माण की ओर ले जाते हैं। फाउंडेशन की टीम और उपस्थित प्रबुद्धजनों ने संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन बेहद सकारात्मक माहौल में हुआ, जहां सभी उपस्थित सदस्यों ने कबीर महाराज के सादगी, सत्य, प्रेम और आपसी भाईचारे के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. जय सिंह, आर.पी. ओला, दीपक जैन, अशोक शर्मा, प्रमोद, दीपक सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक और फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!