मानवाधिकार कार्यकर्ता डा. राजू मेहरा जताई को मिले तीन राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार, क्षेत्र में खुशी की लहर

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के मुख्य आयुक्त (मानवाधिकार) डा. राजू मेहरा जताई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवा, सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण की बदौलत एक बार फिर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। डा. राजू मेहरा जताई को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान जीवरन फाउंडेशन प्रयागराज (यूपी) द्वारा तीन अलग-अलग प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान मानव अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और जन कल्याण के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

डा. राजू मेहरा जताई को डा. भीमराव अंबेडकर नेशनल सर्विस अवार्ड 2026 से उन्हे उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए नवाजा गया है। इसके अलावा सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल सर्विस अवार्ड 2026 तथा डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नेशनल सर्विस अवार्ड 2026 से भी डा. मेहरा को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के नीति आयोग, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, डिजिटल इंडिया और एमएसएमई से संबद्ध जीवरन फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष इंजी. आकाश कुमार साहू और प्रबंध निदेशक आशुतोष सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए हैं।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डा. राजू मेहरा जताई ने कहा कि ये पुरस्कार केवल मेरे नहीं, बल्कि उन सभी शोषित और जरूरतमंद लोगों की उम्मीदों के हैं, जिनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी टीम लगातार धरातल पर काम कर रही है। बाबा साहेब अंबेडकर, लौह पुरुष सरदार पटेल और डॉ. कलाम जैसे महान मनीषियों के नाम पर मिले ये सम्मान मुझे समाज सेवा के पथ पर और अधिक जिम्मेदारी तथा निष्ठा के साथ काम करने की प्रेरणा देते हैं। मेरा लक्ष्य हमेशा एक न्यायपूर्ण, समावेशी और दयालु समाज का निर्माण करना है। डॉ. मेहरा को एक साथ तीन राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!