राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। इस समय विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम है। उनके नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उक्त शब्द भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आज यहां कहे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं।उन्होंने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव से पहले विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत को लेकर उत्सव मनाना शुरू कर दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उन्हें करारा जवाब दिया।पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रो. शर्मा ने विश्वास जताया कि भाजपा वहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं और केंद्र तथा हरियाणा सरकार की विकास योजनाओं को जनता के बीच रख रहे हैं। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों तथा हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित है और आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा को सरकार बनाने का अवसर देगी।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान बापोडिया, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी ,अजीत तिगड़ी, पंचायत सदस्य प्रदीप, इकबाल बापोडिया, भोपल मिस्त्री, सुधीर नंबरदार दिनोद, शैंकी वाल्मीकि, सनी बापोड़ा ,गौरव बापोड़ा, बाबूलाल स्वामी, जगदीश वधवा, विजय कौशिक पालवासिया ,मनीष हलवासिया , एडवोकेट संदीप यादव, अशोक दूल्हेडी ,डॉ हरीश गोस्वामी ,राजीव शर्मा, सुनील यादव, निरंजन तिगड़ी,एडवोकेट राकेश वत्स ,दलवीर, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी ,अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र , कृष्ण यादव , पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत देवसरिया , ढिल्लू देवसर ,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान बापोडिया, पूर्व सरपंच सुनील वल्मीकि, डॉ. योगेश , पंकज तिलक ,राजेश गाबा , धर्मेंद्र अरोड़ा ,विजय अरोड़ा, अरविंद, राजन , दीपक कुमार शिवदत्त चांदना , नरेंद्र कुमार सनी अमित कमार भी उपस्थित रहे।
