राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
रक्तदान महादान के संदेश के साथ युवाओं ने किया रक्तदान
गुरुग्राम। रक्तदान महादान, आओ मिलकर किसी का जीवन बचाएं का संदेश देते हुए भीम आर्मी महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष संदीप चेडवाल के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शुक्रवार को नांगल सोडा गांव स्थित बाबा गोरधनदास लाइब्रेरी में यह शिविर आयोजित किया गया, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और रक्त दान किया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर चेयरमैन राजेश रावत, पार्षद तारा पूतली, प्रियंका जिला महासचिव भीम आर्मी, महेश सोडा, चेतराम गुर्जर, सुरेंद्र सोडा, राकेश गुर्जर, राहुल बायला, रोहताश रेलवे, सरजीत गुर्जर, हंसराज गुर्जर, पंकज मुलोधिया, अमित चेरवाल, अशोक फौजी, देसराज सरपंच जैनपुर, कपिल जैनपुर, बिट्टू शहबाजपुर, हिमांशु गुर्जर, देवेंद्र मुलोधिया, मोहित बायला, हरीश हुड्डा समेत अनेक गणमान्य और समाजसेवी लोगों की मौजूदगी रही। इस शिविर में दर्जनों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर के शुभारंभ पर जिला अध्यक्ष संदीप चेडवाल ने कहा कि चाहे कोई राजनीतिक दल हो या सामाजिक संगठन, उसका सबसे पहला काम समाजसेवा, जनसेवा, बीमारों की सेवा और बुजुर्गों की सेवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं को यही शिक्षा देते हैं। किसी भी दल या संस्था की सार्थकता तभी है जब वह समाज के काम आए। जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका है किसी जरूरतमंद के काम आना। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।
संदीप चेडवाल ने युवाओं से अपील की कि वे नशे और कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा और समाजसेवा को अपना लक्ष्य बनाएं। रक्तदान महादान और आओ मिलकर किसी का जीवन बचाएं जैसे स्लोगनों से प्रचारित इस शिविर में गांव के युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर खून उपलब्ध हो पाता है।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन समय-समय पर रक्तदान, सफाई अभियान, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्यक्रम करता रहता है। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। शिविर के समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
