शिक्षा बोर्ड से 07 अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत, गरिमामई समारोह में दी गई विदाई

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी, 30 जनवरी, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से हरीश कुमार, दलीप कुमार व वेदपाल सहायक सचिव के पद से तथा बलवान सिंह, सोमदत्त, व पवन जीत कुमार अधीक्षक के पद से एवं बलवान सिंह, सहायक पद से सेवानिवृत हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने सेवानिवृत हुए 06 अधिकारियों व 01 कर्मचारी को शुभकमनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा उनके सुखमय व आनंदमय जीवन की कामना की।

उन्होंने बताया कि हरीश कुमार, सहायक सचिव 36 वर्ष 05 महीने 09 दिन, दलीप कुमार, सहायक सचिव 36 वर्ष 05 महीने 07 दिन, वेदपाल, सहायक सचिव 36 वर्ष 05 महीने 04 दिन एवं बलवान सिंह, अधीक्षक 34 वर्ष 09 महीने 24 दिन, सोमदत्त, अधीक्षक 34 वर्ष 09 महीने 22 दिन, पवन जीत कुमार, अधीक्षक 31 वर्ष 06 महीने 14 दिन तथा बलवान सिंह, सहायक 21 वर्ष 01 महीने 18 दिन तक बोर्ड में अपनी सेवाएं देने उपरान्त सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंनेे सेवानिवृत हुए अधिकारियों/कर्मचारीउन्होंने सेवानिवृत हुए 06 अधिकारियों व 01 कर्मचारी को उनके कार्य के प्रति समर्पण और लम्बी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों के फलस्वरूप शिक्षा बोर्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि बोर्ड कर्मी अपनी सक्रिय सहभागिता को बढ़ाते हुए पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारी को भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न व उपहार देकर शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे अधिकारियों/कर्मचारी के परिजन व बोर्ड के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!