शहर में सफाई से संबंधित 8053609453 और 8053609445 नंबरों पर दे सकते हैं सूचना- नगर परिषद ने नागरिकों से की इधर-उधर कचरा ना डालने की अपील

भिवानी, हरियाणा 30 जनवरी। नगर परिषद प्रशासन ने शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे सडक़ों पर, खाली प्लाटों या गलियों में इधर-उधर कूड़ा-कचरा ना डालें। यदि कहीं पर गंदगी से संबंधित कोई समस्या है तो वे नगर परिषद प्रशासन द्वारा जारी 8053609453 और 8053609445 पर सूचना दें। नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा शिकायत से संबंधित स्थान पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सरकुलर रोड़ के अलावा अन्य स्थानों से भी कचरा प्वाइंट समाप्त किए गए हैं। इन स्थानों का सौंदर्यकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए घर-घर ऑटो टिपर जा रहे हैं। इसके साथ-साथ सफाई कर्मचारियों द्वारा गंदगी का उठाना किया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि वे जगह-जगह पर कचरा न डालें, इससे शहर में गंदगी का माहौल बनता है और वातावरण प्रदूषित होता है। शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने में आमजन का सहयोग जरूरी है।उन्होंने बताया कि आमजन शहर में कहीं पर भी कचरे से संबंधित उठान व सफाई ना हो होने से संबंधित समस्या जारी किए गए नंबरों पर कर सकते हैं। नगर परिषद द्वारा 24 घंटे के अंदर सफाई करवाते हुए वापस शिकायतकर्ता के पास सफाई की हुई फोटो भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!