छात्राओं ने ज्वलंत मुद्दों पर निभाई पक्ष-विपक्ष की भूमिका

खरक कलां में मंडल स्तरीय युवा संसद का आयोजन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरक कलां में मंडल स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय शिष्टाचार तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराना रहा। युवा संसद सत्र के दौरान छात्राओं ने सांसदों के रूप में पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पहलगाम आतंकी हमला (ऑपरेशन सिंदूर), नई शिक्षा नीति, महिला सुरक्षा, डिजिटल भारत तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव जैसे ज्वलंत विषयों पर प्रभावशाली एवं ओजस्वी बहस की। प्रश्नकाल के दौरान छात्राओं ने मंत्रियों से तीखे और सारगर्भित प्रश्न पूछे, जिनका मंत्रियों ने तार्किक एवं संतोषजनक उत्तर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वे लोकतंत्र की वास्तविक प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।कार्यक्रम में अजय लोहान ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई, जबकि सोमवीर यादव और सतपाल निर्णायक मंडल के सदस्य रहे।

इस अवसर पर डाइट भिवानी की कार्यकारी प्राचार्या मोनिका, डाइट प्रवक्ता ओमप्रकाश, विद्यालय की प्राचार्या रीमा, प्राचार्या सीमा सरदाना, उषा वर्मा, प्रवक्ता विकास, अनिल हलवासिया, मुकेश, रितु, रेनू, प्रीति, सीमा, विद्यालय का समस्त स्टाफ, एसएमसी के सभी सदस्य तथा गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!