
राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी, हरियाणा 31 जनवरी। भिवानी नो नशा नेशन अभियान के अंतर्गत आर्य युवा समाज डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल कोंट रोड़ के छात्र-छात्राओं द्वारा एक फरवरी को हुड्डा पार्क के प्रांगण में 101 कुंडीय हवन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी अनूप सिंह शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्राचार्या जगदीप कौर ने कहा कि नशा युवाओं में तेज गति से फैल रहा है। डी.ए.वी. प्रबंधन समिति के प्रधान पूनम सूरी के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्त भारत बनाने की मुहिम को आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के द्वारा हरियाणा के सभी डी.ए.वी. स्कूल एवं कॉलेजों में विशेष अभियान चला कर नशे के विरुद्ध जागृति पैदा करने का काम किया है। इसके लिए आर्य युवा समाज की प्रत्येक शाखा व स्कूल अपने-अपने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर हवन करके नशे के विरुद्ध जागृति पैदा करेंगे। इससे पहले स्कूल द्वारा बंसीलाल पार्क में 100 कुंडीय हवन किया गया था। इस श्रृंखला में अब यह हुड्डा पार्क के प्रांगण में किया जा रहा है। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक और समस्त स्टाफ के सदस्य भाग लेंगे।
