जेसीआई भिवानी की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह सनाया 2026 संपन्न, अमित गुप्ता बने अध्यक्ष

राजेश बिष्ट
भिवानी: स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित एक बैंकट हॉल में जेसीआई भिवानी द्वारा सनाया-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जेसीआई भिवानी का 24वां अधिष्ठापन समारोह था, जिसमें वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान वर्ष 2025 के प्रधान राहुल बासिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जेएफए राहुल बासिया ने की। मंच का संचालन सुरूचि गुप्ता व जेसी अमित बंसल ने किया। समारोह के दौरान जेसी अमित गुप्ता ने वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ उनकी पूरी टीम को इंस्टॉलेशन ऑफिसर जेएफडी अमित गौड़ जोन अध्यक्ष, जोन-10 ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वही इंडक्शन ऑफिसर जेसी चित्रेश भोला ने नए सदस्यों को संस्था के नियमों और कर्तव्यों से अवगत कराया। इनके अलावा जेसीआरटी मीनाक्षी तायल को जेसीआरटी चेयरपर्सन, जेसी दीपांशु गोयल को सचिव, जेसी विवेक गर्ग को कोषाध्यक्ष और रुहांश को जेजे चेयरपर्सन की जिम्मेवारी मिली। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स की टीम का विशेष योगदान रहा। पैट्रन रमेश बंसल, जेसी सचिन सिंगला, जेसी जतिन मित्तल, जेसी मुनींद्र तायल और जेसी प्रवीण गुप्ता के कुशल प्रबंधन के चलते कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने नई टीम को बधाई देते हुए सामाजिक कार्यों में जेसीआई के योगदान की सराहना की।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष जेसी अमित गुप्ता ने कहा कि जेसीआई भिवानी सेवा और नेतृत्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। वर्ष 2026 में हमारी टीम का मुख्य लक्ष्य समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करना और युवाओं में नेतृत्व क्षमता को निखारना होगा। सनाया-2026 सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि भिवानी की बेहतरी के लिए हमारे संकल्प की शुरुआत है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जेसी रमन जैन, जेसी पंकज गोयल, जेसी सचिन सिंगला, जेसी विकास गुप्ता, जेसी विवेक अग्रवाल, जेसी सुशील बुवानीवाला, जेसी विजय जिंदल, जेसीएम राजीव मित्तल, जेसी जतिन मित्तल, जेसी संदीप तायल, जेसी ब्रिजेश गुप्ता, जेएफएस पुलकित सिंगला भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!