भिवानी के रूपेश ने जीता हेवी वेट में गोल्ड

राजेश बिष्ट

भिवानी। राजस्थान के बेवर में गत दिवस आयोजित राजस्थान क्लासिक प्रतियोगिता में भिवानी के रूपेश पंडित ने गोल्ड मेडल जीता है। आज भिवानी पहुंचने पर रूपेश जिम में सम्मान समारोह आयोजित किया। रूपेश के गुरु विकास मल्होत्रा व अन्य ने उन्हें सम्मानित किया।

विकास मल्होत्रा ने बताया की गत दिवस राजस्थान बेवर में आयोजित राजस्थान क्लासिक प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है। उन्होंने बताया की यह प्रतियोगिता हेवी वेट में हुई थी, जिसमें रूपेश ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। आज रूपेश के भिवानी पहुंचने पर उनके गुरु दिलखुश जिम के संचालक विकास मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर संदीप सचदेवा, विकास मेहता, गौरव तंवर, जतीन सचदेवा, डॉ. सुरेंद्र, कृष्ण सिंघल, परवीन कालू, मोनिका, सुहानी, कनन, सत्तू सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!