
राजेश बिष्ट
बहल। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि वीबीजी राम जी योजना से ग्रामीण विकास में और अधिक तेजी आएगी। राज्यों और जिलों से भेजे जाने वाले ग्रामीण विकास के प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा में संशोधन कर अब मजदूरों के काम को 100 की बजाय 125 दिन किया गया है, जिससे जरूरतमंद मजदूरों को और अधिक रोजगार मिलेगा, जो उनकी आजीविका चलाने में सहायक होगा। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को स्थानीय विनायक रिसोर्स में वीबीजी राम जी योजना यानि विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण पर आयोजित जागरूकता सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि वीबीजी राम जी योजना को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही है, जबकि ग्रामीण व शहरी विकास की बेहतरी के लिए योजनाओं में समय-समय पर बदलाव होता रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकारें नई-नई योजनाएं बनाती हैं। उन्होंने कहा कि देश विकसित तभी होगा, जब गांव विकसित होंगे, यही सोच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।
उन्होंने कहा कि वीबीजी राम जी योजना में पांच एकड़ तक खेती की भूमि वाला किसान शामिल है, जो अपने खेत से घर तक मजदूरी का कार्य कर सकता है। प्रदेश में करीब 90 प्रतिशत किसान हैं, जिनके पास पांच एकड़ से कम ही जमीन है। ऐसे में मजदूर के साथ-साथ किसान भी खुशहाल होगा। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि संशोधित योजना में बजट भी कई गुणा बढाया गया है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे गांवों के विकास में अपना योगदान दें। गांवों को समग्र विकास तभी होगा, जब पंचायत प्रतिनिधि योजनाबद्ध ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जारी की जाने वाली राशि का सही ढंग से प्रयोग में लाना जरूरी है। इसमें गांव के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गांवोंं को निर्मल और स्वच्छ बना सकती हैं।
संयोजक रविंद्र बापोड़ा, मंडल अध्यक्ष सुनील सांगवान, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष रोहतास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन हितैषी योजनाएं लागू कर रही है। सरकार आमजन के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि वीबीजी राम जी योजना से जरूरतमंद मजदूर का जीवन स्तर उपर उठेगा।
केंद्रीय बजट किसानों, कृषि और ग्रामीण भारत के लिए दूरदर्शी एवं हर वर्ग के लिए हितकारी बजट : पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल कृषि मंत्री – कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को मजबूती देने वाला है बजटपूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे किसानों, कृषि, मत्स्य पालन एवं पशुपालन क्षेत्रों के लिए दूरदर्शी, संतुलित और प्रत्येक वर्ग के लिए हितकारी बजट है।उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है। बजट में किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, युवा सशक्तिकरण और आधुनिक तकनीक को समान प्राथमिकता दी गई है, जो देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।
संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बहल के गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास समाज सुधारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास एक संत, कवि और दार्शनिक थे।उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं,जो समाज में एकता,भाईचारे एवं आपसी बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि संत रविदास के उपदेशों एवं उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए। संत रविदास एक ऐसे महान संत एवं अद्वितीय कवि थे, जिन्होंने सामाजिक एकता एवं मानवतावादी मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज भी उन संत में सबसे अग्रणी थे। जिन्होंने भारत में अध्यात्म को बढ़ाया वहीं पाखंड को मिटाने की नींव रखी थी। आज युवाओं को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी से सिखना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार ने महापुरुषों का मान सम्मान बरकरार रखने के लिए हरियाणा में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना शुरू की हुई है। इस योजना के तहत संतो, महापुरुषों की जयंतियां व शताब्दियां सरकारी स्तर पर मनाई जाती है।
पूर्व कृषि मंत्री ने समिति को एक लाख रुपए अपने निजी खर्चे से देने की घोषणा की।कृषि मंत्री का सुनील चंदला, ईश्वर सिंह, दिलीप सिंह ठेकेदार, अनिल बीडीसी,उमेद सिंह प्रधान, महेंद्र ठेकेदार, जय सिंह तथा राजेश मास्टर, नंदलाल चांदला ने पगड़ी पहनकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।
