अजमेर में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में भिवानी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भिवानी : अजमेर के पटेल मैदान में चार दिवसीय राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1500 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा के भिवानी जिले के एथलीटों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी और जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में शिवकुमार तंवर, जिला परियोजना संयोजक, ने गोला फेंक, डिस्कस एवं हैमर थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया। फूल कुमार, पूर्व रेलवे अधिकारी, ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पवन कुमार, प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडेसरा, ने गोला फेंक में कांस्य, हैमर में रजत तथा जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता।अजीत सिंह राठी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहल के जीव विज्ञान प्रवक्ता, ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालकिशन, पूर्व प्रवक्ता अर्थशास्त्र, ने 100 मीटर, 400 मीटर रिले, 300 मीटर हर्डल, 100 मीटर हर्डल तथा 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते।

राजेंद्र अजमेरिया, पूर्व रेलवे अधिकारी, ने जैवलिन और डिस्कस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सतपाल यादव, गणित अध्यापक चाहरवाला (सिरसा), ने डिस्कस एवं हैमर में कांस्य पदक हासिल किया। जोगेंद्र, पूर्व बैंक कर्मचारी, ने 100 मीटर, 200 मीटर तथा रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।सतवीर सिंह, पूर्व डीपीई, ने 200, 400, 800 मीटर एवं रिले दौड़ में कांस्य तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सुनील कुमार, अग्निशमन विभाग, ने 5 किलोमीटर दौड़ में रजत तथा लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। वहीं अमरजीत, बवानी खेड़ा निवासी पूर्व सैनिक, ने गोला फेंक में सराहनीय प्रदर्शन किया।भिवानी जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!