
भिवानी। भारत की महान बेटी अंतरिक्ष परी’ “कल्पना चावला” की आज पुण्यतिथि है | अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने नारी शक्ति का एक अमर प्रतीक और भारतीय मूल की एक महान अंतरिक्ष यात्री के रूप में याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि भारत की महान बेटी “कल्पना चावला का जीवन असाधारण उपलब्धियों से भरा है, जो देश की बेटियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करता रहेगा। भाजपा कार्यकर्ता कल्पना चावला और उनके साथ असमय दुनिया से विदा होने वाले उनके सहयोगियों की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं । इस अवसर किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी,भूपेंद्र सेन तिगड़ी, अजीत तिगड़ी ने भी भारत की महान बेटी कल्पना चावला और उनके साथ असमय दुनिया से विदा होने वाले उनके सहयोगियों की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
