
मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर लगेगा कम शुल्क : रीतिक वधवा
भिवानी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा और इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे तथा परस्पर विकास को बढ़ावा मिलेगा। उक्त शब्द भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर हुई वार्ता के बाद अमेरिका द्वारा भारत पर लगे एक्स्ट्रा टैरिफ को घटाकर 18% करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं देशवासियों को बधाई देते हुए कहे | उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा तथा इससे भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापार के और फलने-फूलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि 18 प्रतिशत की काफी कम की गई शुल्क (टैरिफ) दर के साथ व्यापार समझौता तय हुआ है, जो मजबूत व्यापारिक रिश्तों और आपसी विकास का रास्ता खोलेगा।’’ उन्होंने इस ‘‘ऐतिहासिक समझौते’’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता ‘‘हमारी रणनीतिक साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा दोनों देशों एवं उनके लोगों को भारी लाभ पहुंचाएगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और अधिक फलेगा-फूलेगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।
इस अवसर पर एडवोकेट संदीप यादव, बाबूलाल स्वामी, रामकिशन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दूल्हेडी, डॉ हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, सुषमा शर्मा, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र , कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी, अमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
