भिवानी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

राजेश बिष्ट

हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर आए एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोली चलने की सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के करीब एक घंटे बाद 8 बदमाशो को पकड़ लिया। वहीं दो की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मुठभेड में दो बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी। दो अन्य बदमाशों को पकड़ने के दौरान चोट लगी। शक के आधार पर 28 लोगों को घटना के तुरंत बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने राऊंड अप किया था, बाकी से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि दो हिस्ट्रीशीटर बिन्नू और अरविंद के बीच पुरानी रंजिश थी। आज कोर्ट में अरविंद पर हमला हुआ, उसी की पेशी थी, बिन्नु भी गवाही देने आया था। कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों, सीआईए की टीम और अन्य मामलों में कोर्ट में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बहादुरी दिखाई, कोर्ट परिसर के आस-पास के क्षेत्र में ही 8 बदमाशों को पकड़ा लिया।

घटना पर भिवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप तंवर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले भी कोर्ट परिसर में ऐसी वारदात हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद दोबारा फायरिंग की घटना होना चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!