स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

राजेश बिष्ट

चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने विभागीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्तों व सिविल सर्जनों को अस्पतालों में बिजली की वायरिंग, पावर पैनल व अन्य विद्युत उपकरणों का व्यापक निरीक्षण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में सख्ती, अस्पताल कल्याण कोष के पारदर्शी उपयोग, महिला स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण (कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, मेनोपॉज़ केयर, मेंस्ट्रुअल हाइजीन) और शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए NICU सुदृढ़ीकरण के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!