
राजेश बिष्ट
भिवानी। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा रिया ने दिल्ली में आयोजित ओपन नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में सिल्वर पदक जीतकर ये गौरवांवित उपलब्धि हासिल की।
ज्ञात रहें कि इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कैथल में आयोजित हुई डीजीएचई इंटरकाॅलेजिएट स्टेट बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा भूमिका ने सिल्वर, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल ने ब्रांच मैडल जीतकर अपनी मेहनत का लौहा मनवाया। इसके अलावा वैश्य महाविद्यालय में आयोजित इंटर काॅलेज प्रतियोगिता में छात्रा रविना ने कविता पाठ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार जीत के पश्चात महाविद्यालय पहुंची इन छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विजयी छात्राओं को अपना आशीर्वचन देते हुए महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। खेलों में मिली यह सफलता उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। हमारा उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होनें कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं और इससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और खेलकूद जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगी।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एंव खेलकूद विभाग की कॉर्डिनेटर डॉ. रेनू, विभागाध्यक्ष, डॉ. मोनिका सैनी, प्राध्यापिका नेहा तथा कोच सीता व भारती ने भी रिया को इस शानदार सफलता पर शुभकामानाएं दी।
