
राजेश बिष्ट
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग द्वारा कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन, विभागाध्यक्ष प्रो. ललिता गुप्ता के मार्गदर्शन एवं डॉ. पार्वती शर्मा की संयोजकता में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें एम.एससी. जूलॉजी के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, टीम भावना एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना था। कड़े मुकाबले के बाद टीम 5 ने प्रथम स्थान, टीम 4 ने द्वितीय स्थान तथा टीम 3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ. आशा, डॉ. सीमा एवं डॉ. मोनिका भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। विभाग ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
