खेल नर्सरी आवंटन के लिए आनलाईन आवेदन 15 फरवरी तक आमंत्रित

राजेश बिष्ट
भिवानी। खेल विभाग द्वारा जिले में खेल नर्सरी आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए है। इसके लिए इच्छुक सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत एवं निजी शिक्षण संस्थान विभाग की वेबसाइट हरियाणास्र्पोटस.जीओवी.इन पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार खेलों को बढ़ावा देने के लिए सत्र 2026-27 में जिले में खेल-नर्सरी आबंटन की जाएंगी। नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेल में सम्मिलित खेलों के लिए खोली जाएंगी। इसके लिए इच्छुक सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। अंतिम तिथि उपरान्त रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!