मडंल स्तरीय कानूनी साक्षरता नाटक प्रतियोगिता में वैश्य इंटरनेशनल स्कूल, भिवानी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिक्षा विभाग, हरियाणा के सहयोग से आयोजित डिवीजन लेवल लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता 2025-26 में वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान  प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया  है। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा कार्यालय, रोहतक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

नाटक प्रतियोगिता का विषय महिलाओं में मासिक धर्म होने पर धर्मान्धता की आड़ में लड़कियों का शौषण करके उन्हें बाहर बेचे जाने वाली घटनाओं पर आधारित रहा। नाटक का शीर्षक ‘दुहाई’ रखा गया। पांच जिलों की 15 टीमों को पछाड़ते हुए मंडल स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें कक्षा 9वीं  से अलीशा, चार्वी,  नारायण, शिवम, हर्ष मेहरा, गितिका, भावना, प्रतीक एवं वंदना ने सहभागिता की और अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, सटीक हाव-भाव और आत्मविश्वासी वक्तृत्व शैली के माध्यम से विषय का उत्कृष्ट प्रतिपादन किया, जिससे उनकी प्रस्तुति अत्यंत प्रभावशाली और सराहनीय रही। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को rs 24,800 की धनराशि एवं प्रशंसा पत्र पुरस्कार के तौर पर प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. तरन्नुम खान, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए रोहतक रहीं।

नाटक की संपूर्ण तैयारी विद्यालय नृत्य शिक्षक पवन कौशिक द्वारा करवाई गई, जबकि मेकअप एवं रूप-सज्जा का कार्य दीपिका मैम ने किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर करतार सिंह जाखड़ व  समस्त शिक्षक गण के द्वारा सभी प्रतिभागियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया व उनका उत्साह वर्धन बढ़ाया गया। विद्यालय  महासचिव पवन कुमार बुवानीवाला ने भी विजेता विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नाटक केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाला एक सशक्त संदेश है।

पवन कुमार बुवानीवाला ने विद्यार्थियों की अभिनय क्षमता, संवाद अदायगी और मंच प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी यदि इस प्रकार के सामाजिक और कानूनी विषयों को समझेंगे, तो वे भविष्य में एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवंपुष्प गुच्छ प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डिवीजन स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने के पश्चात अब विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में 8 व 9 फरवरी को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!