श्रीमती उत्तमी बाई स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्राओं के लिए किया भव्य विदाई समारोह काआयोजन

राजेश बिष्ट


भिवानी : स्थानीय नया बाजार स्थित उतमी बाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं व अध्यापिकाओं द्वारा कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए भव्य एवं गरिमामय शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के आयोजन में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने कक्षा 12वीं की छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा प्राचार्या एवं सभी अध्यापिकाओं का भी तिलक एवं पुष्प देकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने अपने सीनियर्स को टाइटल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। छात्रा तन्वी ने अपने भाषण द्वारा अपने सीनियर्स के साथ विद्यालय परिसर में बिताई गई अनगिनत यादों को सांझा किया। छात्रा सुरक्षा ने भावपूर्विदाई गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावुक कर दिया। कक्षा 12वीं की छात्राओं ने विद्यालय में बिताए गए मधुर पलों को याद किया एवं अध्यापिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 12वीं कक्षा की छात्राओं ने रैंप वॉक के तीन राउंड में अपना जलवा बिखेर कर छात्रा। कशिश ने मिस फेयरवेल का खिताब पर कब्ज़ा किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सत् प्रकाश गिरधर, सचिव सीपी चावला, सदस्या आशा अवस्थी, सूक्षा वधवा ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्राचार्या अनीता बासोतिया ने मिस फेयरवेल को ताज पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी छात्राओं को अपने प्रेरणादायक भाषण द्वारा जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में विदाई भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!