ईवीएस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

राजेश बिष्ट

भिवानी : स्थानीय हलवासिया विद्या विहार के प्राथमिक विभाग में एनवायरमेंटल स्टडी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल पाँच सन, मून, अर्थ ओशन और माउंटेन टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में पाँच-पाँच विद्यार्थी शामिल थे। सभी टीमों ने पर्यावरण एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के सुंदर, सटीक और आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर दिए। दर्शकों के रूप में बैठे अन्य विद्यार्थियों ने भी कुछ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रस्तुति दर्ज कराई, जिससे यह कार्यक्रम और अधिक रोचक बन गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद  टीम अर्थ (खेवन, सौम्या, रक्षित, नीरव और याशिका) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्राथमिक विभाग प्रमुख वीणापाणि महता अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम  बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, तार्किक सोच, टीम भावना और सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होती है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में विषय के प्रति रुचि और समझ को बढ़ाती  हैं।

यह ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास  हैं और भविष्य में  भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। अंत में विजयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।इस अवसर आचार्या रेनू, अनु चौधरी, पूजा शर्मा, मेधा, रुचि, अनुराधा अंजुला और आचार्य दानवीर राणा महेश शास्त्री आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!