राजेश बिष्ट

भिवानी। नगर योजनाकार विभाग द्वारा उपायुक्त साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार मौजा नाथुवास में अवैध निर्माण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने मौजा नाथुवास में भिवानी-महम रोड़ से पालवास रोड़ पर तीन एकड़ में फैली एक कॉलोनी से अवैध निर्माण को हटाया।

जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेन्द्र नैन ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता दयानंद रोहिला व पुलिस बल की मौजूदगी में मौजा नाथुवास में भिवानी-महम रोड़ से पालवास रोड़ पर नजदीक केरियर प्लेनेट स्कूल के पास लगभग तीन एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी से 18 डीपीसी, दो अवैध निर्माण, दो चार दीवारी, लगभग 450 आरएमटी, कच्चे रोड़ नेटवर्क व डिमार्केशन को तोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को इस बारे जागरूक किया गया कि वे जिला में सरकारी जमीन पर कहीं भी, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सडक़ों की हरित पट्टी व अनाधिकृत कॉलोनी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।


