कृषि, बागवानी, मछली पालन, मुधमक्खी पालन, स्वरोजगार और सौर ऊर्जा आदि सब्सिडी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं : डीसी

जीवन उत्थान की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए: डीसी

भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने दिशा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में रखे गए एजेंडे पर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में सभागार में जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जीवन उत्थान की योजनाओं का अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलना चाहिए। इसके साथ-साथ अधिकारी कृषि, बागवानी, मछली पालन, मुधमक्खी पालन, स्वरोजगार और सौर ऊर्जा आदि सब्सिडी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने निर्माण परियोजनाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिशा की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में आलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। चंडीगढ़ बैठक में मौजूद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकारी की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा, कृषि, स्वयं सहायता समूह, खेल, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, बाढ़ राहत और स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग,बागवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सजृन योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, पंचायत, लोक निर्माण विभाग, खेल विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली निगम, पशुपालन, शहरी स्थानीय निकाय आदि विभागों की विस्तार से समीक्षा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण संबंधित परियोजनाओं में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी ना की जाए।


डीसी ने कहा कि कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि छोटे और सीमांत किसान भी इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें बीज, उपकरण, सिंचाई साधन तथा अन्य अनुदान योजनाओं से जोड़ा जाए। मधुमक्खी पालन को आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे विशेष अभियान के रूप में प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग को प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा इ‘छुक युवाओं और किसानों को अनुदान के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वरोजगार को बढावा देने के लिए समय पर ऋण सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने व अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा, सीएमओ रघुबीर शांडिल्य, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीईओ निर्मल दहिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ मुख्यालय से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ मुख्यालय से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और प्रदेशभर के उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। वहीं सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने सरकारी अस्पतालों में वेंटीलेटर विशेषज्ञ व अन्य पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ नियुक्त करने, गांवों में खेल स्टेडियमों में टै्रक जरूर बनवाने, जल भराव से निजात के लिए जल संचय और सूखाग्रस्त इलाकों में सिंचाई के लिए वॉटरबॉडी बनवाने, जलभराव से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दिलवाने, मीकाडा से खेतों से पाइप लाइन डालने व उस पर किसान को सब्सिडी देने, प्राकृतिक खेती व देसी गायों को बढावा देने, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने, ढाणियों में बिजली-पेयजल की सुविधा सुगमता से मुहैया करवाने आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!