पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की परिकल्पना के साथ भाजपा सरकारें कर रही हैं काम : रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट

भिवानी। एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है |

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि राष्ट्रसेवा एवं समर्पण के प्रतीक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है, जो राष्ट्रनिर्माण के पथ पर सदैव दिशा और प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र सेन तिगड़ी, धर्मेंद्र अरोड़ा, अनील सिंह, प्रद्युम्न सेन ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है|

n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!