
राजेश बिष्ट
भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
भिवानी। मेरे देश के तिरंगे को कभी झुकने नहीं दूंगा ऐसा संकल्प मन में रखकर देश के लिए अपना सब कुछ समर्पण करने वाले देश के वीर जवानों की बहादुरी पर आज पूरा देश को गर्व है। धन्य हैं वे माता-पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया जिन्होंने युवावस्था में ही अपनी जिंदगी देश के लिए न्योछावर कर दी और देशभक्ति की मिसाल पेश की। 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर हमले में शहीद हुए वीर जवानों को देश भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। भाजपाइयों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। माँ भारती के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और संकल्प का अमिट प्रतीक है।

उनका अदम्य साहस और देशभक्ति हमें सदैव आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर दृढ़ता से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर एडवोकेट संदीप यादव, धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अशोक तिगड़ी, रोहित, आयुष, रमन ने भी पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

