महाशिवरात्री पर ब्रह्मावत्सों ने निकाली प्रभात फैरी

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा गौशाला मार्केट व शाखा सिद्धि धाम के ब्रह्मावत्सों द्वारा राजयोगिनी बीके कीर्ति बहन व राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन के सानिध्य में महाशिवरात्री के पर्व पर प्रभात फैरी निकाली गई। इस दौरान उपस्थित ब्रह्मावत्सों को संबोधित करते हुए बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि शिव परमात्मा वो ज्योति है। जो सर्व धर्म मान्य, सर्व के हितकारी, सर्व पुज्य, सर्वज्ञय हैं। परमात्मा शिव निराकार ज्योति बिंदु हैं। सर्व आत्माओं के पिता देवों के देव महादेव हैं। जैसे सुर्य की रोशनी में सात प्रकार के रंग छीपे हुए होते हैं वैसे ही इन सर्व शक्तियों की जन्नी है शांति की शक्ति तथा इसके श्रोत हैं परमात्मा शिव।

बीके कीर्ति बहन ने बताया कि शिव पिता अखुट बेहद शांति के भण्डार हैं। वे शांति धाम के निवासी हैं जहां शांति ही शांति है। हम सभी मनुष्य आत्माए उस शांति धाम के निवासी हैं और शिव पिता के बच्चे हैं। शांति धाम से इस पृथ्वी पर आकर शरीर धारण कर हम सभी सृष्टि रूप नाटक में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद बिल्लू बादशाह, बीके श्वेता, बीके आरती, बीके हीना, बीके कल्पना, बीके माया, बीके मुकेश, बीके अंजनी, बीके सुनीता, बीके राज, बीके वंदना, बीके द्रोपदी, बीके कविता, बीके पूनम, बीके भीम सिंह चौहान, बीके सुनील, बीके मनोज, बीके लालचंद, बीके हिंदराज, मीडिया कॉर्डिनेटर धर्मवीर सहित अनेक ब्रह्मावत्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!