हिंदू वह है जो हिंसा से दूर रहता है: स्वामी मुकुंदशरण महाराज

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

भिवानी। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में कृष्ण कृपा परिवार व जियो गीता हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएलयू से कुलपति दीप्ति धर्मानी ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके मंदिर पहुंचने पर आयोजकों व श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर अनेक संत-महात्माओं ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वामी मुकुंद शरण महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा की आवश्यकता है और ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों के भीतर नैतिकता, संस्कार और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने गीता के उपदेशों का उल्लेख करते हुए बताया कि मनुष्य को कर्मयोग के मार्ग पर चलते हुए सत्य, अहिंसा और सेवा भाव को अपनाना चाहिए। उन्होंने का हिंदू सम्मेलन का मतलब है है कि पूरी दुनिया को अपना परिवार समझने और हिंसा से दूर रहना उनका की जो व्यक्ति हिंसा से दूर रहता है वह हिंदू है और हर धर्म और जाति का सम्मान करता है वह व्यक्ति हिंदू है उनका की हिंदू की परिभाषा बहुत बड़ी है इसलिए हमें हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर महंत चरण दास महेंद्र राजनाथ महाराज, बह्माकुमारी पूनम बहन ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि एवं सीबीएलयू कुलपति डॉ.दीप्ति धर्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी सद्भाव, भाईचारा तथा नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कहा माता पिता बच्चों में संस्कार और संस्कृति का समावेश करें। आज बच्चे हमारे पूर्वजों के संस्कारों और हमारे इतिहास को भूल रहे हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संत-महात्माओं एवं अतिथियों व सामाजिक कार्यकर्ता को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजक नरेश आहूजा, आरएसएस से सुनील कुमार, विनोद छाबड़ा और मुरलीधर शास्त्री ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर विवेकानंद हाई स्कूल के अष्टादश गीता श्लोकी विद्यार्थियों ने गीता पाठ व हरियाणवी लोक संस्कृति नृत्य की प्रस्तुति देकर संस्कृति के प्रति जागरूक किया। लेघा से योग से जुड़ी बेटियों ने योग शक्ति का प्रदर्शन किया। कलाकार संजय दुआ व मुकेश ने देश भक्ति गीतों से सराबोर किया।

इस अवसर पर समाजसेवी सचिन जैन, समाजसेवी विनोद चावला, पार्षद प्रवीण चावला, बी के पूनम बहन, प्रेम प्रकाश, समाजसेवी नरेश आहूजा, मदन कुमार, विनोद छाबड़ा, बृजेश मोहन शास्त्री, राजीव कुमार, ओपी निंबीवाला, रवि जांगड़ा, राजीव शर्मा, सुबे सिंह, डॉक्टर राजेश, डॉक्टर विनोद अंचल, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता देवी, रजनी शर्मा, एडवोकेट सुमन, समाजसेवी लक्ष्मण गौड, जेपी कौशिक, पार्षद विनोद प्रजापति, समाजसेवी अशोक भारद्वाज व विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!