सीजेआई के हाथों सम्मानित हुए भिवानी के डॉक्टर शिवकांत

भिवानी नए भारत का उदय

बड़े भाई ने छोटे भाई से सम्मान पाकर अद्भुत पल को सजोंया

नगर व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक डॉक्टर शिवकांत शर्मा अपने छोटे भाई जस्टिस सूर्यकांत से सम्मान पाकर भावुक नजर आए। ऐतिहासिक, अद्भुत अनुभव, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का विशिष्ट सम्मान मिला। अपनी स्थापना के 51वें वर्ष में प्रवेश कर गए इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर अपने 51 विशिष्ट पूर्व छात्रों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

दर्शकों से खचाखच भरे शानदार टैगोर ऑडिटोरियम में इस विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर निकले अनेक न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, पद्मश्री विभूषित खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, उद्योगपति एवं अन्य ख्याति प्राप्त हस्तियों का ऐतिहासिक समागम देखने को मिला।

पूर्व छात्रों में स्वाभाविक रूप से सबसे अधिक गौरवशाली उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश और मेरे प्रिय छोटे भाई जस्टिस सूर्यकान्त इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। चिकित्सक श्रेणी से सम्मानित होने वाले विशिष्ट एलुमिनाई में मुझे भी चयनित किए जाने का गौरव मिला।

सभी एल्युमिनाई को मुख्य न्यायाधीश के हाथों से सम्मानित किया गया। अद्भुत और अनूठा संयोग था कि बड़े भाई को छोटा भाई सम्मान दे रहा था और हम दोनों के लिए ये पल बेहद भावुक कर देने वाले थे। विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर और अन्य तमाम सहयोगी टीम ने बहुत ही सुंदर, सुव्यवस्थित और गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर सभी को प्रभावित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!