प्राकर्मी योद्धा फाउंडेशन और अंबेडकर सभा ने मिलाया हाथ : वर्ष 2026 के लिए मिशन समाज सेवा का खाका तैयार


समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और सेवा की पहुंच बनाना है उद्देश्य : विजेंद्र वर्मा
भिवानी। स्थानीय पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में सामाजिक सुधार और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। प्राकर्मी योद्धा फाउंडेशन एवं अंबेडकर सभा भिवानी की एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सामाजिक, शैक्षिक और युवा जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर ना केवल विस्तृत चर्चा हुई, बल्कि वर्ष 2026 के लिए एक ठोस और संगठित कार्ययोजना भी तैयार की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्ष की शुरुआत के लिए दो बड़े आयोजनों की रूपरेखा तय की है। भिवानी दौरे पर पहुँचे पीवाईएफ के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक विजेंद्र वर्मा  ने बताया कि बैठक केवल उत्सवों तक सीमित नहीं रही। संगठन ने पूरे वर्ष के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर मासिक गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। सभी सदस्यों को उनकी क्षमताओं के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्य जमीन पर प्रभावी ढंग से दिखें।

उन्होंने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी को छत्रपति शिवजी जयंती पर स्थानीय लोहड़ बाज़ार स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों से रूबरू कराना है। इसके उपरांत 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को अम्बेडकर सभा व अन्य संगठनों के सहयोग से एक भव्य विचार गोष्ठी और शोभा यात्रा के रूप में मनाया जाएगा। वर्मा ने बताया कि हमारा एकमात्र उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और सेवा की पहुंच बनाना है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता आरएस रंगा, बहन विरमति सिन्हा, पूर्व चेयरमैन (नगर परिषद) राजकुमार तंवर, अधिवक्तागण चरण सिंह, दीपेश सारसर एवं विजय दहिया के अलावा शिक्षिका सुमन माला, तिगड़ाना के पूर्व सरपंच राजकुमार, प्राध्यापक राजेश मुन्ढाल, समाजसेवी अत्तर सिंह, युवा प्रतिनिधि आशीष प्रजापति, विशाल जालंधरा, हिमांशु जालंधरा, जितेंद्र भाटिया और समाजसेवी राजेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाजहित में निरंतर कार्य करने की शपथ ली। इस संयुक्त पहल से भिवानी में सामाजिक चेतना और युवाओं की भागीदारी बढऩे की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!