58 साल सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 को लागू करवाने को लेकर कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने विधायक घनश्याम सर्राफ को सौंपा ज्ञापन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ (डीआईटीएस) के कर्मचारियों ने आज (58 साल) सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 को लागू करवाने को लेकर विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जिला भिवानी में डिस्टिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोसाइटी के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय, उपमंडल अधिकारी (ना.), राज्यस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय (तहसील,उप तहसील) व सरल केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न पदों पर पिछले 18-25 वर्षों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्यरत हैं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आईटी सेवाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें है।

हरियाणा सरकार द्वारा अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 की घोषणा की है, जिसमें सभी को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा के साथ- साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे, लेकिन सरकार द्वारा डिस्टिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोसाइटी को शामिल नहीें किया गया, कई एचकेआरएनएल के कर्मचारियों की लगभग 5 से 6 माह से वेतन भी मिल रहा है, इन कर्मचारियों का वेतन दिलवाया जाए। इस बारे कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 के तहत विधायक घनश्याम सर्राफ से अनुरोध किया कि इस एक्ट को लागू करवाने का प्रावधान किया जाए। विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपने में राज्य प्रधान हवा सिंह, प्रधान अनिल कुमार, महामंत्री गुरदीप राठी, अरुण सोनी, रवि गोयल, ललित, नरेंद्र, मनोज ढाणा, विनोद व हरीश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!