भिवानी जिला में 11 स्थानों पर गूंजा पंच परिवर्तन का संदेश

Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday

भिवानी। जिला में 11 स्थानों पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों में पंच परिवर्तन की गूंज प्रमुख रूप से सुनाई दी। कार्यक्रमों में हिंदुत्व, हिंदू एकता और सामाजिक जागरण पर प्रबोधन दिया गया। वक्ताओं ने पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्य के पालन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि वे समाजहित में संगठित होकर कार्य करें। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा, उसके सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिससे उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार हुआ। हिंदू सम्मेलन में  सामाजिक कार्यकर्ता, संत समाज के उद्बोधन के अलावा कलश यात्रा, हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन प्रसाद रहा।

केशव नगर में श्रीराम बस्ती का हिंदू सम्मेलन बीटीएम चौक स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह रहे। वहीं संत समाज से पंडित नरोत्तम दास, पंडित मथुरा प्रसाद, पंडित तुलसीदास, पंडित शिव शंकर पहुंचे। वहीं विकास नगर के बड़ा पार्क में उद्योगपति सत्यनारायण मित्तल मुख्य वक्ता रहे। धार्मित संत स्वामी सचिदानंद महाराज और सामाजिक वक्ता ब्रह्माकुमारी मिनाक्षी और प्रेम सिंह गुरु ग्रंथि साहिब रहे।

डोबी तालाब में बाबा लोहड वीर मंदिर के साथ लगते पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीबीएलयू के कार्यवाहक कुलसचिव डा. जितेंद्र भारद्वाज रहे। धार्मिक संत वक्ता साध्वी प्रज्ञा, महंत प्रहलादपुरी और सामाजिक वक्ता राहुल नरेन्द्र  शर्मा रहे। इसके अलावा एमसी कालोनी पार्क भारत नगर में मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर रहे। धार्मिक संत वक्ता महंत चरण दास, कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अजय मल्होत्रा और मुख्य अतिथि कर्नल रणधीर सिंह रहे। माधव नगर में कृष्णा कालोनी में मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश रहे। टीआइटी स्कूल में मुख्य वक्ता मयंक, महंत नरेन्द्र गिरी महाराज, ब्रह्मकुमारी रजनी रही। 

इसके अलावा गांव सोहांसड़ा में मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता वासू मतानी रहे। गांव पातवान में मुख्य वक्ता स्कूल संचालक अरविंद कुमार, मुख्य अतिथि पर्यावरणविद सुरेश गरवा, महंत विकास गिरी, महंत दीवालीनाथ, साध्वी गोशिका गिरी, महंत पारूल संजीवनी रहे।

गांव चांग के प्रेस रिसोर्ट में वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता करण सिंह, महंत शौयानंद, महंत मंगलानंद, महंत नंदलाल गिरी, महंत महाबीर गिरी और मास्टर सोमप्रकाश उपस्थित रहे। तोशाम में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार मुख्य वक्ता रहे। संत अखंडानंद गिरी और मीना महाराज रहे। गांव जमालपुर में मुख्य वक्ता शिक्षाविद त्रिलोकचंद, महंत महेशानंद, ब्रह्मकुमारी सुनीता, महंत भागवत गिरी महाराज रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!