भाभी के कोरडे के साथ होली खेल दिया विद्यार्थियों ने हमारी संस्कृति हमारी परंपरा का संदेश

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया होली उत्सव, तिलक व फूलों की होली का संदेश

अलग अलग रंगों से मिट जाते हैं गिले शिकवे :

भिवानी। शहर स्थित विवेकानंद हाई स्कूल में सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘हमारी परंपरा हमारी संस्कृति’ कार्यक्रम के अंतर्गत होली उत्सव सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने फूलों की होली खेलते हुए जल संरक्षण, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय संचालिका सावित्री यादव तथा भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमें सामाजिक समरसता और एकता का पाठ पढ़ाते हैं। होली के माध्यम से हमें समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से नशे से दूर रहने, हर्बल गुलाल और फूलों से होली खेलने तथा जल संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पानी से होली अवश्य खेलें, लेकिन पानी को व्यर्थ न बहाएं। वर्तमान समय में जल संरक्षण बेहद आवश्यक है, इसलिए हर व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और यातायात नियमों के प्रति सजग रहने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिलक, हर्बल गुलाल, फूलों और कोरड़े के साथ पारंपरिक ढंग से होली खेली। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। अंत में सभी ने सामाजिक संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!