Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday
भिवानी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक डॉक्टर शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बार-बार गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आमजन की कमर तोड़ने का काम कर रही है जिसको लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले से ही परेशान आम जनता पर अब रसोई गैस के दामों में वृद्धि की दोहरी मार पड़ रही है, जो उनके लिए असहनीय बोझ बन गई है।

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पहले ही दमनकारी महंगाई का सामना कर रही है। हर वर्ग के लोग इस मार से जूझ रहे हैं, और अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब उस योजना को लगभग समाप्त कर दिया गया है। उसके लिए गरीबी रेखा मापदंड तय कर दिया।गरीब परिवारों को भी अब सामान्य दर पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जिसकी कीमत लगभग 950 रुपये तक पहुंच गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला अमेरिका के दबाव में लिया गया है, जो भारत के कच्चे तेल की खरीद-फरोख्त में अनुचित हस्तक्षेप कर रहा है। सरकार को जनता के दर्द और उनके बढ़ते आर्थिक बोझ को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार लगातार गैस एवं अनेक चीजों पर लगातार बढ़ोतरी करके किसने वर्ग के कमर तोड़ रही है।
